ऋषिकेश- कोतवाली पुलिस ने वारंटियों के विरुद्ध की गई कार्यवाई में 01 वारंटी को किया गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा वारंटीओं के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है। जिस क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के द्वारा थाना-चौकी के समस्त अधिकारी/कर्मचारी गणों को उचित दिशा-निर्देश देते हुए वारंटीयो के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया।
गठित टीम के द्वारा 6 जनवरी को वांछित वारंटी अभियुक्त पवन पुत्र रामगोपाल निवासी गोविंद नगर झुग्गी झोपड़ी ऋषिकेश को गैर जमानती वारंट बाद आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम में HCP योगेंद्र दत्त, कांस्टेबल सत्यवीर शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News