ऋषिकेश- श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के चौथे दिन निकाली जागरूकता रैली

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के चौथे दिन एड्स के प्रति जागरूकता पर एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ रेलवे रोड से किया गया। रैली सुभाष नगर बनखंडी शांति नगर एवं गंगानगर से होते हुए शिविर स्थल पर पहुंची। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पर्यावरणविद अखिलेश जोशी ने पेड़ पौधों को लगाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमें प्रत्येक विवाह समारोह में वर वधु को उपहार स्वरूप एक पौधा भेंट करना चाहिए। जिससे लोगों में पर्यावरण के प्रति प्रेम होगा। कार्यक्रम अधिकारी जयकृत रावत ने कहा कि हमें महामारी के खिलाफ लोगों में जागरूकता लानी है। स्वयंसेवी होने के नाते हमारा यह दायित्व बनता है कि हमें हर प्रकार से समाज में कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने कहा की स्वयंसेवी में सेवा भाव के साथ साथ उनका व्यावहारिक पक्ष भी मजबूत होना चाहिए। शिविर में मदन मोहन शर्मा, डॉ ० सुनील थपलियाल , नीलम जोशी , सुखदेव कंडवाल ,रंजन अंथवाल आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News