ऋषिकेश- प्रगति विहार के लोगों ने उप जिलाधिकारी से की रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- प्रगति विहार क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों को लेकर लोगों ने कोतवाली पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल खड़े किए। चोरियों का खुलासा करने के लिए लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। क्षेत्रीय पार्षद एडवोकेट राकेश सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग तहसील पहुंचे और क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों के संबंध में ज्ञापन सौंपा। इस दौरान लोगों ने कहा कि इससे लोग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए लोगों ने चोरी की घटनाओं का खुलास करने की मांग की।
लोगों ने इस बात पर नाराजगी व्यक्त की कि सड़कों पर अवैध रूप से ट्रक खड़े रहते हैं। इनका पुलिस के पास कोई रिकॉर्ड नहीं होता। मांग की गई कि क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए।
ज्ञापन देने वालों में देवेश्वर प्रसाद रतूड़ी, नरेश शर्मा सचिव बार, पूर्व सचिव अजय ठाकुर, शेर सिंह रावत, दिनेश उनियाल, सुरेंद्र नेगी, भगवान सिंह, दीवान सिंह, सीपी ध्यानी, राज मेहता, प्रमोद कपरूवान, श्वेता शर्मा, इंदु कुकरेती, अनिल उनियाल, राजेंद्र नवानी, आरके गुसाईं, नरेंद्र कंडारी, जगदीश थपलियाल, एडवोकेट क्रांति भंडारी, अर्जुन चौहान, नरेंद्र कैंतुरा, मुकेश कृषाली, बी.एन. कोठियाल, नीरज, इंदर डंगवाल, बबिता रावत आदि उपस्थित थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News