ऋषिकेश- कांग्रेस के नेताओ पर मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बेटे ने कराया केस दर्ज

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- कांग्रेसी नेता जयेंद्र रमोला, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसोनी और कांग्रेसी नेता अभिनव थापर के विरुद्ध कोतवाली देहरादून में मुकदमा दर्ज हुआ है। दरअसल कांग्रेसी नेता जयेंद्र रमोला, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दासोनी सहित एक अन्य ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेसवार्ता कर उत्तराखंड सरकार में वित्त एवं शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के पुत्र पीयूष अग्रवाल के खिलाफ कई आरोप लगाए थे। यही कारण है की पीयूष अग्रवाल ने छवि धूमिल करने और कूटरचना कर क्षति पंहुचाने एवं मानसिक क्षति कराने पर मुकदमा दर्ज कराया है।
पीयूष अग्रवाल ने गुरुवार को देहरादून कोतवाली में तहरीर दे कर बताया कि कांग्रेसी नेता जयेंद्र रमोला, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसोनी और अभिनव थापर ने एक प्रेस वार्ता कर उनके जमीन संबंधी बातें अफवाह के रूप में गलत तरीके से पेश कर उनकी छवि धूमिल की है। जिसके चलते उनकी एवं उनके पिता मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है। जिसको देखते हुए न्याय संगत कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज करने को कहा है।
देहरादून कोतवाली पुलिस ने जयेंद्र रमोला, गरिमा दसौनी और अभिनव थापर के खिलाफ धारा 469 और 500 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News