ऋषिकेश- कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने नव वर्ष पर वीरभद्र मन्दिर में जलाभिषेक कर की देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नव वर्ष पर वीरभद्र मन्दिर में जलाभिषेक कर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मौके पर व्यापारियों के साथ मुलाकात कर नूतन वर्ष शुभकामनाएं दी। मंत्री डॉ अग्रवाल ने त्रिवेणी घाट मार्ग स्थित व्यापारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाला नववर्ष व्यापारियों, स्थानीय लोगों सहित देश व प्रदेश के लिए खुशहाली भरा हो। उन्होंने कहा कि नववर्ष हर वर्ग हर समाज के लिए खास बने। नव वर्ष संक्रमण मुक्त हो, समाज के सभी लोग एकजुट, भाईचारे के साथ रहे। इस दौरान रायवाला के सत्यनारायण मन्दिर, हरिपुरकलां के कालू सिद्ध मन्दिर, छिद्दरवाला के मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा आयोजित सत्संग में प्रतिभाग किया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News