ऋषिकेश- निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी (NGA) के 17 वें वार्षिकोत्सव और वीर बाल दिवस पर बाल बीरों ने दी सुंदर प्रस्तुति
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी में निर्मल आश्रम के संस्थापक महंत बाबा राम सिंह महाराज एवं विद्यालय के संरक्षक संत जोध सिंह महाराज के सानिध्य मैं एवं मुख्य अतिथि डॉक्टर मीनू सिंह डायरेक्टर एम्स ऋषिकेश की गरिमामय उपस्थिति के साथ विद्यालय में वीर बाल दिवस एवं 17 वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। दीप प्रज्वलित एवं गायत्री मंत्र के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं गणमान्य अतिथियों का स्वागत विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ सुनीता शर्मा द्वारा किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत वीरांगना झांसी की रानी की नृत्य नाटिका द्वारा एवं हिंदी ड्रामा सेव गर्ल्स चाइल्ड प्रस्तुत किया गया। प्रथम पूज्य देव गणेश का जन्मोत्सव एवं उनके नृत्य के माध्यम से उत्सव मनाया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान पाने पर मेधावी छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि द्वारा
विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ज्ञानदीप का विमोचन किया गया। महंत बाबा राम सिंह के आगमन पर उनके स्वागत के पश्चात शब्द कीर्तन प्रस्तुत किया गया। कक्षा 12 की छात्रा जसप्रीत कौर ने वीर बाल दिवस के ऐतिहासिक महत्व को अपने अमूल्य शब्दों द्वारा जानकारी दी। धार्मिक एवं पौराणिक ग्रंथ रामायण के लव कुश भाग को बहुत ही सुंदर तरीके से मंचन किया गया। इस अवसर पर पदम, लव, राज एवं वीणा कौशल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन शिक्षिका ज्योति पंवार और कक्षा 12 की रिया शर्मा व प्रकृति भट्ट के द्वारा किया गया। संगीत शिक्षिका दीपमाला कोठियाल, डॉक्टर गुरजिंदर सिंह और संतोष कुमार को बेहतरीन कार्यक्रम के लिए मुख्य अतिथि ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की। मुख्य अध्यापिका अमृतपाल डंग ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि ने संस्था एवं उसके कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की।मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों को महाराज द्वारा सिरोपा प्रदान किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक डॉ. एसएन सूरी, संत गुरविंदर सिंह, एनईआई मैनेजर अजय शर्मा , आत्मप्रकाश बाबूजी, सरदार हरमन सिंह, समन्वयक सोहन सिंह कैन्तूरा, प्रशासनिक अधिकारी विनोद विज्लवाण, वरिष्ठ खेल शिक्षक दिनेश पैन्यूली, पूनम चौहान, पायल कोहली, जूही सचदेवा, अनिता गवाडीं, मंजू सकलानी, मनदीप जस्सल, लोकेंद्र सिंह कैंतूरा, स्वादीप पांडे, रत्ना नेगी, निर्मल सिंह, आदि उपस्थित थे।
