ऋषिकेश- डोईवाला मे पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया

त्रिवेणी न्यूज 24
डोईवाला- डोईवाला विधानसभा के नथुवावाला वार्ड नंबर 100 में पार्षद स्वाति डोभाल के निवास पर मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको स्मरण किया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता सांसद प्रतिनिधि रविंद्र बेलवाल ने कहा कि अटल ने हमेशा राष्ट्रीय हितों के लिए कड़े फैसले लिए , अंतरराष्ट्रीय दबाव होते हुए भी उनके समय में किया गया परमाणु परीक्षण इसका उदाहरण है। आज मन की बात कार्यक्रम के तहत अटल की जयंती को हम सुशासन दिवस के रूप में मना रहे हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक हर्षमणि बिजलवान, पार्षद स्वाति डोभाल , नामित पार्षद स्वर्ण सिंह चौहान , बूथ अध्यक्ष आशीष भट्ट, श्रीराम डंगवाल , रणवीर सिंह रावत , रमेश पैन्यूली , पूर्व प्रधान सुनीता पुंडीर ,अजीत रावत ,महावीर थपलियाल, सुषमा बडोनी , सावित्री गुसाई , शकुंतला रावत , किशोरी लाल सकलानी एवं स्थानीय जनमानस उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News