ऋषिकेश-उत्तराखंड में आज कोरोना के 2 नये मरीज मिले, प्रदेश में अब मास्क हुआ अनिवार्य

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ उत्तराखंड के देहरादून और रूद्रप्रयाग जिले में एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में राज्य में 626 सैंपलों की जांच हुई है। इस समय 28 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। सभी संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
उधर राज्य में सार्वजनिक जगहों पर मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। कुल मिलाकर सूबे का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। बीते रोज कोरोना को लेकर एसओपी भी जारी की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोरोना को लेकर विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। एसओपी में भीड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही राज्य के अस्पतालों में आने वाले सर्दी-जुकाम, बुखार व श्वसन तंत्र से संबंधित मरीजों की आरटीपीसीआर जांच भी जरूरी कर दी गई है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News