ऋषिकेश- मधुबन आश्रम ने दुआधार टिहरी गढ़वाल में लगाया निशुल्क फ्री मेडिकल कैंप

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- मधुबन आश्रम की ओर से दुआधार नरेंद्र नगर टिहरी गढ़वाल में एक निशुल्क फ्री मेडिकल कैंप आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न रोगों की जांच की गई व निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। पंजाब से आए सर्जन डॉक्टर मुदित कुमार व उनकी पत्नी डॉ. मोनिका ने सभी रोगियों का उपचार किया। और पैथोलॉजी जांच भी की गई। डॉक्टर मुदित अपने जन्मदिन के अवसर पर मधुबन आश्रम में 12 सितंबर को फ्री मेडिकल कैंप आयोजित करवाते हैं। और आज उनकी पत्नी का जन्मदिन था उनके जन्मदिन के अवसर पर यह फ्री मेडिकल कैंप आयोजित किया गया। इस अवसर पर मधुबन आश्रम के अध्यक्ष परमानंद दास भी उपस्थित थे। डॉक्टर की पूरी टीम जो लुधियाना पंजाब से आई थी वह भी उपस्थित थी। गांव वासी इस कैंप को लेकर बहुत ही उत्साहित थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News