ऋषिकेश- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर-पालिका मुनी की रेती को स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम आने पर किया सम्मानित

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- मुख्यमंत्री आवास मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद मुनिकिरेती को स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री द्वारा निकाय को अटल निर्मल नगर पुष्कर से नवाजा गया एवं 15 लाख की धनराशि का चेक प्रदान किया गया। वहीं अवस्थापना विकास निधि के अंतर्गत 75 लाख की कार्य हेतु घोषणा की गई। पालिका को यह पुरस्कार स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्राप्त हुआ है। पालिका द्वारा नगर वासियों को डोर टू डोर कूड़े का उठान की व्यवस्था, शत प्रतिशत सोर्स सेग्रिगेशन की व्यवस्था, कूड़े के निपटान की व्यवस्था, नगर क्षेत्र में शौचालय की व्यवस्था, आदि स्वच्छता संबंधी व्यवस्था की जा रही है उक्त कार्यों हेतु रैंकिंग निर्धारित की जाती है। उक्त पुरस्कार प्राप्त होने पर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी द्वारा क्षेत्र के निवासियों का पालिका को सहयोग किए जाने हेतु धन्यवाद दिया गया। वहीं क्षेत्र के निवासियों से आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में देश में नंबर 1 स्थान आने हेतु अपील की गई। इसके साथ ही पालिका के सभी कर्मचारियों एवम पर्यावरण मित्रो का भी आभार व्यक्त किया। पुरस्कार कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी तनवीर मारवाह, अनुराधा गोयल,कल्याण सिंह, दीपक कुमार, योगेश्वर मिस्र आदि शामिल रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News