ऋषिकेश- खुशीराम पांडे ने संभाली ऋषिकेश कोतवाली की कमान

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ऋषिकेश कोतवाली का कार्यभार खुशीराम पांडे को सौंपा है। वहीं रायवाला के थानाध्यक्ष को विकासनगर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक पद पर तैनात किया गया है। ऋषिकेश कोतवाली के पूर्व प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी को 4 दिसंबर को अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में लापरवाही बरतने के मामले में पुलिस लाइन भेजा गया था। जिन्हें अब पुलिस लाइन से पुलिस कार्यालय में तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने देहरादून जिले में 9 थाना अध्यक्षों को स्थानांतरित किया है। उन्होंने अपने आदेश में कहा है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किए गए स्थानों पर सुनिश्चित की जाएगी।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News