ऋषिकेश- कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिए मार्च 20 23 तक 12 हजार यूनिट प्रधान मंत्री आवास बनाने के निर्देश

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
सोमवार को विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में शहरी विकास मंत्री डॉ अग्रवाल ने योजनाओं की सिलसिलेवार जानकारी हासिल की। जिस पर मंत्री अग्रवाल ने स्वच्छ भारत मिशन-टू के तहत यूस्ड वाटर (जल) के प्रस्ताव को शीघ्र प्राप्त करते हुए भारत सरकार को भेजने के निर्देश दिए।मंत्री डॉ अग्रवाल ने अमृत योजना के तहत निर्देशित करते हुए कहा कि योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों में गतिशीलता लाएं।
मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अभी तक साढ़े छह हजार आवास पूर्ण किए गए हैं। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि मार्च 2023 तक 12 हजार यूनिट आवास पूर्ण किए जाएं।
बैठक में मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि जो योजना वित्तीय वर्ष मार्च 2023 तक होनी है। उनमें त्वरित गति से कार्य करते हुए प्राथमिकता के साथ किया जाए।
इस मौके पर अवर सचिव शहरी विकास नवनीत पांडे, अनु सचिव अनिल काला सहित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News