ऋषिकेश- हरिद्वार मे बहुत बड़ी संख्या मे काँग्रेस कार्यकर्ताओ ने थामा भाजपा का दामन

त्रिवेणी न्यूज 24
हरिद्वार- सीएम धामी की मौजूदगी में हरिद्वार के सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारियों व वरिष्ठ कांग्रेसियों ने भाजपा की सदस्यता ली।भाजपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट व पूर्व मुख्यमंत्री सांसद हरिद्वार डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की मौजूदगी में कई कांग्रेसियों को भाजपा में शामिल करवाया गया। इस मौके पर सीएम धामी ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि दिव्य-भव्य हरिद्वार के साथ श्रेष्ठ उत्तराखंड बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा आप सबके पार्टी में शामिल होने से पार्टी का संगठन अधिक मजबूत होगा और सरकार के कामों को जनता के मध्य पहुंचाने में मदद मिलेगी ।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News