ऋषिकेश- चमोली मे बेकाबू वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, तीन घायल

त्रिवेणी न्यूज 24
चमोली-चमोली के गोपेश्वर घिंघराण मोटर मार्ग पर एक वाहन बेकाबू होकर सड़क से नीचे गिर गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और तीन घायल अस्‍पताल में भर्ती हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक दुर्घटना गोपेश्वर घिंघराण मोटर मार्ग पर बटलेश्वर मंदिर के पास हुई। जहां एक बोलेरो वाहन दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं।
सूचना मिलते ही थाना गोपेश्वर व कोतवाली चमोली की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटस्थल पर रेस्क्यू अभियान चलाया। बता दें कि दुर्घटना के वक्त वाहन में पांच लोग सवार थे। जिनमें से एक व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हो गयी थी और एक की अस्‍पताल में उपचार के दौरान मौत हुई। तीन घायलों का जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में उपचार चल रहा है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News