ऋषिकेश- पॉवर कॉरपोरेशन नहीं कर रहा बिजली कनेक्शन काटने का मैसेज

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- बकाया बिल भुगतान न होने के चलते आपका बिजली कनेक्शन काटने से संबंधित व्हटसअप मैसेज पॉवर कॉरपोरेशन का नहीं है। इससे सावधान रहें और झांसे में नहीं आएं। इन दिनों लोगों को व्हटसअप मैसेज आ रहे हैं। मैसेज में बिजली बिल के बकाया भुगतान न होने पर बिजली कनेक्शन काटने की चेतावनी दी जा रही है। साथ ही एक नंबर भी दिया जा रहा है जिस पर वार्ता करने को कहा जा रहा है। इसके माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है।
उत्तराखंड पॉवर कॉरपोरेशन ने स्पष्ट किया कि कॉरपोरेशन के किसी भी उपखंड/खंड/मंडल स्तर से ऐसा कोई मैसेज नहीं किया जा रहा है। कॉरपरेशन ने उपभोक्ताओें से अपील की है कि ऐसा कोई मैसेज आने पर अपने नजदीकी बिजली घर को या टोल फ्री नंबर 1930 पर सूचना दें।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News