ऋषिकेश- राजकीय इंटर कालेज आईडीपीएल में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता डॉ. संजय ध्यानी के स्थानांतरण होने पर दी भावभीनी विदाई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- राजकीय इंटर कालेज आईडीपीएल में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता डॉ. संजय ध्यानी के राजकीय इंटर कालेज तिमली में स्थानांतरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह में बोलते हुए प्रभारी प्रधानाचार्य सूरज मणि ने कहा कि डॉ. संजय ध्यानी निर्मल हृदय मधुभाषी एवम् मिलन सार बहुआयामी प्रतिभा के धनी व्यक्ति है। इनके बिछड़ने का मलाल तो हमेशा रहेगा परन्तु उनके स्थान पर आए नरेश रावत के आने से शिक्षण कार्य प्रभावित नहीं होगा। यह तो राजकाज की व्यवस्था है कोई आता है कोई जाता है। आज ही उनके स्थान पर आए नरेश रावत ने भी कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विधालय के प्रभारी प्रधानाचार्य सूरज मणि, श्याम सुन्दर रयाल, सीडी डंगवाल, सुशील रावत, ज्योति किरण लोहनी, रेखा बिष्ट, ललित मोहन जोशी विजय पाल सिंह शीला राणा मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, सरोज लोचन, इन्दु नेगी, राजेंद्र प्रसाद नौटियाल मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ,ललित चौहान, बलबीर सिंह रावत, सुनीता पंवार, मोहम्मद मुद्दसिर ,हरेंद्र सिंह राणा आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News