ऋषिकेश- आईएमए की पीओपी से पहले रिहर्सल शुरू, 10 दिसंबर को होगी पासिंग आउट परेड

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में पासिंग आउट परेड (POP) के रिहर्सल शुरू हो गई है। 10 दिसंबर को प्रस्तावित पासिंग आउट परेड के साथ देश और विदेश को जेंटलमैन कैडेट्स सेना का अभिन्न अंग बनेंगे। अकादमी प्रबंधन परेड की तैयारियों में जुटा हुआ है। पासिंग आउट परेड से पूर्व अकादमी में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आइएमए अधिकारियों के अनुसार दो दिसंबर को ग्रेजुएशन सेरेमनी होगी। सात दिसंबर को कमांडेंट अवार्ड सेरेमनी आयोजित होगी। जिसमें सैन्य प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट को पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं आठ दिसंबर की सुबह कमांडेंट परेड होगी, जबकि मुख्य पासिंग आउट परेड से एक दिन पहले नौ दिसंबर को अकादमी में मल्टी एक्टिविटी डिस्प्ले शो आयोजित किया जाएगा। 10 दिसंबर को होने वाली पासिंग आउट परेड में सेना के वरिष्ठ अधिकारी, देश-विदेश के अतिथि व कैडेट के परिजन शामिल होंगे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News