ऋषिकेश- उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर बने पद्मश्री प्रसून जोशी

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ धामी सरकार ने विश्व प्रख्यात कवि, लेखक, गीतकार और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष पद्मश्री प्रसून जोशी को उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इस संबंध में सचिव संस्कृति एवं धर्मस्व हरिचंद्र सेमवाल की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। प्रसून जोशी के संग बहुत जल्द समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होंगे। बता दें की उत्तराखंड सांस्कृति विरासत को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने प्रद्मश्री प्रसून जोशी को ब्रांड एंबेसडर बनाया है। यह प्रस्ताव हाल ही मे शासन को भेजा गया था। शुक्रवार को सचिव संस्कृति ने इस बारे में आदेश जारी किए। उन्होंने महानिदेशक संस्कृति को भेजे पत्र में निर्देश दिए हैं कि गीतकार जोशी के संग जल्द ही समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर शासन को अवगत कराया जाए।
पत्र के मुताबिक जोशी के राज्य के ब्रांड एंबेसडर बन जाने पर सरकार की ओर से उनकी जो भी सेवाएं ली जाएंगी और उसमें जो वित्तीय देयता होगी, उसमें पृथक से निर्णय लिया जाएगा।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News