ऋषिकेश- भाजपा के प्रदेश महामंत्री बनने के बाद पहली बार नरेंद्रनगर पहुंचे आदित्य कोठारी का हुआ भव्य स्वागत

त्रिवेणी न्यूज 24
नरेंद्रनगर- भाजपा प्रदेश महामंत्री बनने के बाद पहली बार आदित्य कोठारी के अपने गृह जनपद टिहरी के नरेंद्रनगर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।
इस दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के साथ टिहरी जिला प्रभारी मुकेश कोहली व जिला अध्यक्ष राजेश नौटियाल का भी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। आदित्य कोठारी के प्रदेश महामंत्री बनने पर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिख रहा था। इससे पहले ढालवाला पहुंचने पर भी आदित्य कोठारी का जोरदार स्वागत किया गया। व्यवहार कुशल, ऊर्जावान कार्यक्षमता और पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करने में माहिर आदित्य कोठारी जैसे ही अपने काफिले के साथ नरेंद्रनगर के पंत चौराहे पर पहुंचे, वैसे ही गाड़ी से नीचे उतर कर पैदल चलते हुए वे लाव लश्कर के साथ बाजार में समी लोगों से मिले। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “आदित्य कोठारी – जिंदाबाद” “अपना नेता कैसा हो – आदित्य कोठारी जैसा हो” के नारे लगाते हुए फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान पत्रकारों से रूबरू होते हुए प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है व जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वे वचनबद्धता और दृढ़ता के साथ करेंगे। कोठारी ने कहा उन्हें फक्र है कि वे उस पार्टी के सिपाही हैं, जो संख्या बल के आधार पर आज समूचे विश्व में पहले पहले नंबर की पार्टी है।
इस ऊंचाई को पाने में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास परक सोच के साथ कार्यों को धरातल पर उतारने व पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत है।कहा कार्यकर्ता ही पार्टी की रीड हुआ करते हैं। पार्टी के सामने अनेकों चुनौतियां भी हैं। उन्होंने कहा है कि वर्तमान में पार्टी का फोकस नगर पालिकाओं/नगर निगमों के चुनाव साथ आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर केंद्रित किये हुए हैं।कोठारी ने कहा जन समस्याओं का निराकरण करते हुए,और चुनाव की दृष्टि से पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूती देने के मकसद से धरातल पर कार्य को मूर्त रूप देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा पार्टी जिस तरह से विकास कार्यों को धरातल पर उतारने में लगी है, यही वजह है कि लोगों का रुझान भाजपा की ओर और भी अधिक बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा है कि विकास कार्यों के दम पर भाजपा नगर पालिकाओं, नगर निगमों व लोक सभा चुनाव में जनता का आशीर्वाद लेकर निश्चित जीत दर्ज करेगी। मगर इसके लिए धरातल पर निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। इस दौरान स्वागत करने वालों में जिला मंत्री सतवीर पुंडीर,मंडल अध्यक्ष नरेंद्रनगर नरेंद्र सिंह नेगी, राजपाल पुंडीर, पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, मूर्ति सिंह भंडारी, मदन सिंह पंवार,नर पाल सिंह भंडारी, पूर्व कमांडेंट यशपाल सिंह राणा, वीर विक्रम सिंह रावत, मदन सिंह पंवार, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा राणा, सरोजिनी देवी,आशा टम्टा, आदि थे। इस दौरान कोठारी के साथ भाजपा जिला प्रभारी मुकेश कोहली, जिला अध्यक्ष भाजपा राजेश नौटियाल, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक सुशील बहुगुणा,भाजपा जिला मंत्री सतवीर पुंडीर, जिला अध्यक्ष परमजीत पंवार, पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद रतूड़ी आदि थे।

%d bloggers like this:
Breaking News