ऋषिकेश- पूर्णानंद पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ श्री पूर्णानंद पब्लिक स्कूल मे वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता कराई गयी। यह प्रतियोगिता चार सदनों के बीच संपन्न हुई। प्रतियोगिता में अशोका सदन, रमन सदन, टैगोर सदन और शिवाजी सदन ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल प्रबन्धक मुकेश गुप्ता और रतन कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहें। विद्यालय खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या विधि गुप्ता, उपप्रधानाचार्या दीपिका गोदियाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में लांग जम्प, वॉलीवोल, कबड्डी, रेस, रिले रेस, योगा, व्यायाम, रस्सा कस्सी सीनियर वर्ग में तथा जूनियर वर्ग में बैलेंसिंग रेस , डक रेस, बैलून रेस , टॉफी रेस, मेमोरी रेस , ट्रिपल लेग रेस
इत्यादि खेलकूद कराई गई । इस सारे खेलकूद को देखते हुए अशोका सदन ने प्रथम स्थान, टैगोर सदन ने द्वितीय स्थान, रमन सदन ने तृतीय स्थान और शिवाजी सदन ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए व्यायाम शिक्षक सोम सर, स्वाति मैंम, दीपिका मैंम, निशा मैम , दीपक सर, श्वेता मैंम, ममता मैंम, कृति मैंम, मेघा मैंम , कमलेश सर , काजल मैंम , दिव्या मैंम, रानी मैंम, शालिनी मैंम, सीमा मैंम, किरण मैंम, भावना मैंम आदि समस्त अद्यापक – अध्यापिका उपस्थित रहें।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News