ऋषिकेश- पिथौरागढ़ में देर रात 15 दुकानों में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक

त्रिवेणी न्यूज 24
पिथौरागढ- पिथौरागढ़ में देर रात भीषण अग्निकांड हो गया। सीमांत क्षेत्र धारचूला में रात साढ़े तीन बजे भयंकर आग लग गई। इस भीषण अग्निकांड में 15 दुकानें जलकर राख हो गई हैं। हालांकि गनीमत रही की इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ।
वहीं आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अग्निकांड की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां पहुंची और 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह आग पर काबू पाया गया। इस दौरान करोड़ों रुपए का नुकसान होने की खबर है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News