ऋषिकेश- टीएचडीसी THDC की अमिलिया कोल माइन परियोजना हेतु टेलीमेडिसीन सुविधा का हुआ ऑनलाइन उद्वघाटन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- राजीव विश्नोई अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक टीएचडीसी ने जे. बेहेरा निदेशक (वित्त) की उपस्थिति में ऑन लाइन माध्यम से निरामय स्वास्थ्य केंद्र ऋषिकेश में अमिलिया कोल माइन परियोजना हेतु टेलीमेडिसीन सुविधा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर वीर सिंह मुख्य महाप्रबंधक (मा. सं. एवं प्रशा), एके शर्मा मुख्य महाप्रबंधक (अमिलिया कॉल माइन परियोजना), डॉ. विभा चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (निरामय स्वास्थ्य केंद्र), विमल दुर्गापाल, वरि. प्रबंधक (मा. सं.-अमिलिया कॉल माइन परियोजना) व अन्य अधिकारी व कर्मचारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।उल्लेखनीय है कि इस सुविधा का लक्ष्य अमिलिया कॉल माइन परियोजना में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्रधान करना है। टीएचडीसीआईएल भारत की अग्रणी विद्युत उत्पादन कंपनियों में से एक है। टिहरी बांध एवं एचपीपी (1000 मेगावाट), कोटेश्वर एचईपी(400 मेगावाट), गुजरात के पाटन में 50 मेगावाट एवं द्वारका में 63 मेगावाट की पवन विद्युत परियोजनाओं, उत्तर प्रदेश के झांसी में 24 मेगावाट की ढुकवां लघु जल विद्युत परियोजना एवं कासरगॉड केरल में 50 मेगावाट की सौर परियोजना के साथ टीएचडीसीआईएल की कुल संस्थापित क्षमता 1587 मेगावाट हो गई है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News