ऋषिकेश- परिवहन विभाग ने चेकिंग अभियान चलाकर किया 29 स्कूली वाहनों के चालान

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) द्वारा दिये गए निर्देशों के क्रम में परिवहन विभाग द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र में स्कूली वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें 29 स्कूली वाहनों के चालान किये गए। इसमे एक बस बिना फिटनेस व एक बस बिना परमिट के मिली। जिन्हें सीज किया गया। 12 स्कूली वाहनों के अग्निशमन यंत्र न रखने या वैधता समाप्त होने के अभियोग में चालान किये गए। 3 वाहनों का प्रथम उपचार पेटिका न रखने व 13 स्कूली वाहनों को वाहन चालक के वर्दी में न होने के अभियोग में चालान किया गया। ऋषिकेश, डोईवाला, रानीपोखरी, नेपाली फार्म, भनियावाला क्षेत्र में यह अभियान चलाया गया। स्कूली वाहनों के अतिरिक्त 65 अन्य वाहनों के चालान किये गए व 9 वाहन सीज किये गए।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News