ऋषिकेश- कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने चलाया अंकिता भंडारी, किरण नेगी, ममता बहुगुणा को न्याय दिलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान

त्रिवेणी न्यूज 24
जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग व नगर कांग्रेस कमेटी मुनीकीरेती ढालवाला द्वारा उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी, किरण नेगी, ममता बहुगुणा को न्याय दिलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने बताया कि डबल इंजन भाजपा सरकार के शासन में बेटियां असुरक्षित हो चुकी हैं।
अंकिता भंडारी के सभी सबूत मिटाने का काम इस सरकार ने किया। किरण नेगी के साथ जिस तरह का न्याय सामने आया है। उससे न्यायपालिका से भी आम जनमानस का भरोसा खत्म हो रहा है। ममता बहुगुणा 3 साल से लापता है और आज तक किसी भी तरह की कोई जांच राज्य सरकार द्वारा नहीं की गई। नगर अध्यक्ष महावीर खरोला ने कहा कि किरण नेगी अंकिता भंडारी व ममता बहुगुणा को न्याय मिले इसके लिए नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें बढ़-चढ़कर लोगों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल, नगर अध्यक्ष महावीर खरोला, विनोद बिजलवाण, विनोद सकलानी, अजय रमोला, आशीष रणकोटी, अजय बन्दोलिया, प्रवीण डोभाल, नवीन लखेडा, शंभू चौहान, आशीष, सुरेंद्र भंडारी, प्रदीप राणा, राजेंद्र राणा, दिनेश भट्ट, सुषमा नेगी, बबीता रमोला, दयाल सिंह भंडारी, आशीष श्रीवास्तव, दीपक खत्री सहित कई कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News