ऋषिकेश- पंडित ललित मोहन शर्मा श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय परिसर के लिए 25 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत होने पर मंत्री का किया आभार प्रकट

ऋषिकेश- पंडित ललित मोहन शर्मा श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय परिसर के प्राचार्य डॉ महावीर सिंह रावत ने क्षेत कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की। इस दौरान विवि परिसर के लिए स्वीकृत 25 करोड़ रुपए की धनराशि के लिए प्राचार्य ने मंत्री डॉ अग्रवाल का आभार व्यक्त किया।
मंगलवार को बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय में हुई मुलाकात में मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से पंडित ललित मोहन शर्मा श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय परिसर के लिए 25 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत हुई है। इसकी प्रथम किश्त के रूप में पांच करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। डॉ अग्रवाल ने बताया कि इस धनराशि से विवि परिसर में अध्ययनरत छात्रों के लिए विशाल शैक्षणिक भवन, परीक्षा भवन और बृहद स्तर की प्रयोगशाला का निर्माण होगा। इससे छात्रों को गुणवत्तापूर्ण, प्रतियोगी परिक्षात्मक शिक्षा मिलेगी। कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल द्वारा इसका निर्माण होगा। इस मौके पर विवि परिसर के प्राचार्य डॉ रावत ने मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल का आभार व्यक्त किया। इस दौरान विवि के प्रोफेसर एपी सिंह आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News