ऋषिकेश- मकान निर्माण की सामग्री चोरी के आरोप में पुलिस ने किया दो चोरों को गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज़ 24
कोतवाली ऋषिकेश में 10 नवंबर को वादी सुनील सिंह पुत्र दर्शन सिंह रावत निवासी रोजा फार्म गुमानीवाला ऋषिकेश के द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें उन्होंने बताया कि किसी अज्ञात चोर द्वारा रात्रि में मेरे निर्माणाधीन मकान रूसा फार्म गुमानीवाला से चार लोहे की खिड़की व अन्य सामान चोरी कर लिया है। शिकायतकर्ता की उक्त शिकायत पर कोतवाली में तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा तत्काल मामले का अनावरण करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश द्वारा भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। गठित टीम द्वारा गुमानीवाला रेलवे पटरी के पास से तीन लोगो को लोहे की खिड़की के साथ पकड़कर पुछताछ की तो उनके पास से चोरी हुई खिडकी बरामद हुई। पूछताछ के पश्चात पूर्व में चोरी की खिड़की खरीदने वाला कबाड़ी भी खरीदी हुई खिड़की के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों का नाम पता आदित्य गुरगं पुत्र मन बहादुर निवासी गली नंबर 26 कैनाल रोड गुमानीवाला ऋषिकेश, निखिल उनियाल पुत्र श्री दिनेश उनियाल निवासी निकट प्राइमरी स्कूल भट्टोवाला, श्यामपुर्, ऋषिकेश, मोहन जाटव पुत्र स्वर्गीय हेतराम सिंह निवासी कृष्णा नगर कॉलोनी आईडीपीएल के रूप में हुआ है।
अभियुक्तों को समय पर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

%d bloggers like this:
Breaking News