ऋषिकेश- टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ने की दो दिवसीय 18वीं सीनियर राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से दो दिवसीय 18वीं सीनियर राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
शनिवार को श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में क्रिकेट आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। प्रतियोगिता में राज्यभर से हरिद्वार, देहरादून, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, उधम सिंह नगर, नैनीताल, पतंजलि यूनिवर्सिटी, क्वांटम यूनिवर्सिटी और टिहरी जनपद की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। बालक और बालिका के सीनियर वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता टीमें नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगी। जो 8 से 11 दिसंबर के बीच जम्मू कश्मीर में आयोजित होगी। इस मौके पर मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि खेल हमें जीने की कला सिखाता है। खेल हमें सिखाता है कि गिरते-उठते, पीछे छूटने के बावजूद भी आगे बढ़ते हैं और खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ी आपस में गले मिलकर खेल को समाप्त करते हैं। खेल जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जोकि हमें आशा-उमंग व शक्ति का संचार करता है और जीने की कला सिखाता है। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों द्वारा बहुत अच्छा प्रदर्शन किया गया है।
इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष देशराज कर्णवाल, महासचिव अमजद उस्मानी, जिला हरिद्वार एसोसिएशन सचिव भारत भूषण, श्रीकांत बडोनी, नवीन आर्य, वसीम अहमद, प्रधानाचार्य गोविंद सिंह रावत, कोच इंदु रावत, अखिलेश भंडारी, सीमांत बिष्ट, संजय अरोड़ा, प्रियांशु सैनी, अंपायर मनीष सैनी, अमित भट्ट आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News