ऋषिकेश- परिजनों ने कराया दिवंगत भगवत व राधेश्याम के नेत्रों को दान

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश-नेत्रदान कार्यकर्ता व लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के चार्टर अध्यक्ष गोपाल नारंग ने बताया है कि नेत्र दान की कड़ी में भगवत व राधेश्याम वाधवा के परिजनों ने नेत्रदान कराएं। भगवत प्रसाद का गत दिवस निधन हो गया था जिस पर परिवार के निकटतम अरविंद टेबल की सूचना पर नारंग ने अपने सहयोगी सहारनपुर निवासी सूरज जैन को उनके गंगोह स्थित निवास पर भेजा व टीम ने दोनों कार्निया सुरक्षित प्राप्त कर लिए, वहीं दूसरी तरफ ऋषिकेश स्वर्गआश्रम निवासी 83 वर्षीय राधे श्याम वाधवा का गत रात्रि आकस्मिक निधन हो गया था। निधन पर सचिन चोपड़ा की सूचना पर नारंग निर्मल आश्रम आई इंस्टीट्यूट के डॉक्टर हिमानी, डॉक्टर योगेश ,मकरेंदु,व राजीव अरोड़ा के साथ उनके निवास पर पहुंचे व नेत्रदान का पुनीत कार्य कराया। परिजनों द्वारा कराए गए नेत्रदान के कार्य पर सरदार गुरविंदर सिंह, रमन चोपड़ा ,आशु पाहवा, मनमोहन भोला, सुरेन्द्र कथुरिया ने परिवार को साधुवाद दिया। नेत्रदान महादान अभियान हरिद्वार ऋषिकेश प्रमुख रामशरण चावला के अनुसार मिशन का 248 वा सफल प्रयास है जिससे 496 लोग लाभान्वित होंगे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News