ऋषिकेश- तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे है कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ उत्तराखंड में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने कमर कसनी शुरू कर दी है। जहां बीजेपी नेता राज्य के दौरे पर पहुंचे तो वहीं कांग्रेस भी मिशन 24 की तैयारियों में जुट रही है। इसी कड़ी में उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे है। उनका ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव तीन नवंबर से तीन दिनी दौरे पर उत्तराखंड आ रहे है। वह यहां प्रदेश संगठन के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में पार्टी की पैठ मजबूत करने को लेकर मंथन करेंगे। बताया जा रहा है कि देवेंद्र 3 नवंबर को अल्मोड़ा में पार्टी के कुमाऊं मंडल के तमाम प्रमुख पदाधिकारियों विधायकों पीसीसी सदस्यों जिला कांग्रेस अध्यक्षो ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षो, संसद और विधानसभा के चुनाव में लड़े पार्टी उम्मीदवारों और महत्वपूर्ण नेताओं की बैठक लेंगे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News