ऋषिकेश- उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने किया रायवाला थाने की महिला हेल्प डेस्क का औचक निरीक्षण

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने थाना रायवाला की महिला हेल्प डेस्क का औचक निरीक्षण किया। महिलाओ की सहायता हेतु हर पुलिस थाने में महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है।
महिला आयोग की अध्यक्ष ने हेल्प डेस्क में दर्ज शिकायतों के रजिस्टर को चैक किया और जानकारी ली कि वह कितना कार्य कर रहे हैं और महिलाओं की कितनी शिकायतों पर कार्यवाही कर उनकी सहायता करते हैं। महिला आयोग की अध्यक्षा ने मौके पर मौजूद SI व आरक्षियों को निर्देशित भी किया कि महिलाओं से अच्छा व सामंजस्य पूर्ण व्यवहार करें तथा पीड़ित महिलाओं व किशोरियों से सरल व मधुर व्यवहार कर उनकी हर संभव सहायता करने का कार्य करें। इस मौके पर उनके साथ भूपेन्द्र राणा, पार्षद सुंदरी कण्डवाल, श्यामपुर मंडल उपाध्यक्ष महिला मोर्चा लक्ष्मी गुरुंग भी मौजूद रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News