ऋषिकेश- अंकिता हत्याकांड के आरोपी पुलकित आर्य सहित तीन के खिलाफ गैगेस्टर एक्ट के तहत की गयी कार्यवाही

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी की श्वेता चौबे द्वारा उक्त मामले में तत्परता दिखाते हुये सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला को अभियुक्तगण के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। अभियुक्त गैंग लीडर पुलकित आर्य गैंग सदस्य सौरभ एवं अंकित द्वारा अपने होटल रिजोर्ट में व उसके आसपास के क्षेत्र में असामाजिक कृत्य कर अनैतिक व्यापार जैसे अपराधों में संलिप्त होकर अवैध रुप से धन अर्जित कर समाज विरोधी क्रिया कलाप में संलिप्त होकर क्षेत्र में जघन्य अपराध कारित करने की घटना को अन्जाम देकर लोक शान्ति व्यवस्था को अस्त-व्यस्त किया गया। उपरोक्त तथ्यों के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला द्वारा प्रकरण में अभियुक्तों के विरुद्ध गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया। वर्तमान में अंकिता मर्डर से सम्बन्धित अभियोग की विवेचना SIT द्वारा सम्पादित की जा रही है, जो विवेचनाधीन है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News