ऋषिकेश- यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, मां यमुना ने किया मायके के लिए प्रस्थान

त्रिवेणी न्यूज 24 _
उत्तरकाशी _ दोपहर 12:09 मिनट पर शीतकाल के लिए यमुनोत्री धाम में मां यमुना मंदिर के कपाट बंद किए गए। माता की डोली ने अपने मायके खरसाली के लिए प्रस्थान किया। इससे पहले शीतकाल के लिए भगवान केदारनाथ धाम के कपाट बंद हो गए हैं। 29 अक्तूबर को डोली अपने शीतकालीन पूजा गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान होगी। मां यमुना के भाई शनिदेव सोमेश्वर देवता की डोली खरशालीगांव से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुए। यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल व पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि दोपहर 12:09 बजे विधिविधान के साथ यमुनोत्री धाम के कपाट बंद किए गए।
इससे पहले सुबह 8:30 बजे मां यमुना के मायके खरशाली गांव से उनके भाई शनिदेव सोमेश्वर देवता की डोली बहन को लेने यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। यमुनोत्री धाम में इस बार रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालुओं ने धाम में पहुंच कर मां यमुना के दर्शन किए करीब पांच लाख श्रद्धालु पहुंचे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News