ऋषिकेश- बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी एवं अन्य कागजात चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, माल बरामद
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- 26 अक्टूबर को कोतवाली ऋषिकेश में वादी मनोज कुमार पुत्र प्यारेलाल निवासी निर्मल ब्लॉक बी विस्थापित ऋषिकेश के द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई कि मैं पिछले 2 वर्षों से मुकेश जिंदल निवासी गली नंबर 11 रेड फोर्ट स्कूल के पीछे बी ब्लॉक विस्थापित के यहां चौकीदार का काम करता हूं। जो कि दिल्ली में रहते हैं और यहां पर आते जाते हैं। 24 अक्टूबर की रात में अपने घर दिवाली मनाने गया था जब अगले दिन शाम को मैं वापस आया तो किसी अज्ञात चोर के द्वारा ताला तोड़कर मेरा आधार कार्ड, एसबीआई बैंक का एटीएम कार्ड, बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम कार्ड, मेरी पत्नी सुमित्रा का एसबीआई बैंक का एटीएम कार्ड व ₹1000 तथा जिंदल जी की अलमारी से ₹20000 चोरी कर लिए गए हैं। प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं माल बरामदगी हेतु पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम के द्वारा 27 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को शिव चौक विस्थापित कॉलोनी के पास से गिरफ्तार कर घटना उपरोक्त से संबंधित चोरी का माल बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्त का नाम पता सूरज पुत्र राजेश निवासी गली नंबर 12 नेहरूग्राम बीरपुर खुर्द ऋषिकेश के रूप में हुआ है।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक चिंतामणि मैठाणी, चौकी प्रभारी आईडीपीएल,कांस्टेबल दुष्यंत, कांस्टेबल जय वीर, कांस्टेबल अनुज कुमार,कांस्टेबल महेश पुरी शामिल थे।
