ऋषिकेश- चारधाम यात्रा में घोड़े खच्चर वालों का व्यापार 1अरब पार, हेली सेवा भी करोड़ों की रही

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ इस वर्ष उत्तराखंड में चार धाम यात्रा मैं रिकॉर्ड यात्री उत्तराखंड पहुंचे सिर्फ केदारनाथ की बात करें तो लगभग 16 लाख तीर्थयात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए वही यात्रा के दौरान घोड़े खच्चर वालों ने कुल 1 अरब 9 करोड़ 2800000 रुपए के लगभग रिकॉर्ड कारोबार किया। इससे सरकार को भी 8 करोड रुपए से ज्यादा का राजस्व मिला है। केदारनाथ धाम के कपाट इस साल 6 मई को खुल गए थे पहले ही दिन 20000 से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे। कपाट बंद होने के एक दिन पहले बुधवार तक 15 लाख 55 हजार के लगभग लोग बाबा केदार के दर्शन कर चुके थे। दावा किया जा रहा है कि यह एक सीजन में धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की अब तक की सर्वाधिक संख्या है। केदारनाथ के लिए गौरीकुंड से करीब 17 किलोमीटर की पैदल दूरी तय करनी होती है। यात्रा सुगम बनाने को प्रशासन ने 4302 घोडे और 8664 खच्चर पंजीकृत किए हैं। इस सीजन में 5.34 लाख तीर्थयात्रियों ने घोड़े खतरों की सवारी कर केदारनाथ धाम तक की यात्रा की। सोनप्रयाग मैं घोड़े खतरों के संचालन का जिम्मा संभाल रहे जी मैक्स कंपनी के प्रबंधक खुशहाल रावत ने बताया यात्रा में घोड़े खच्चर से रिकॉर्ड 1अरब 9 करोड़ 88 लाख रुपए का कारोबार हुआ है। इससे घोड़ा खच्चर स्वामियों को एक अरब एक करोड़ 34 लाख में मिले। जबकि सरकार को राजस्व के रूप में 8 करोड रुपए प्राप्त हुए। वही कैंडी कैंडी ने 86 लाख रुपए की कमाई की और हेली कंपनियों ने ₹750000000 का व्यापार किया।

%d bloggers like this:
Breaking News