ऋषिकेश- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्तर पर विधायकों के प्रस्तावों के निस्तारण के लिए दो आईएएस अधिकारी किये नियुक्त

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायकों के सचिवालय स्तर के विकास प्रस्तावों के निस्तारण में सहयोग के लिए दो आईएएस अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। विधायकों को क्षेत्र की जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण और विकास संबंधी योजनाओं के प्रस्तावों पर सचिवालय स्तर पर सम्बन्धित विभागों से चर्चा, विमर्श आदि के लिए बार-बार देहरादून आना पड़ता है। बार-बार देहरादून आने से जहाँ विधायकों का जनसम्पर्क एवं क्षेत्र भ्रमण प्रभावित होता है, वहीं दूसरी ओर राजकीय समय व संसाधनों का भी व्यय होता है।
इस समस्या के समाधान के प्रयास में विधायकों द्वारा समय-समय पर उठाये मसलों या विकास योजनाओं की प्राशासनिक/वित्तीय स्वीकृति से सम्बन्धित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण में सहयोग और समन्वय के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अपर सचिव स्तर के दो अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। कुमाऊँ मंडल के विधायकों के सहयोग के लिए नवनीत पाण्डे और गढ़वाल मंडल के विधायकों के लिए ललित मोहन रयाल अपर सचिव मुख्यमंत्री को उक्त दायित्व सौंपा गया है। दोनों नोडल अधिकारियों का दायित्व होगा कि वे अपने मंडल से सम्बन्धित विधायकों से प्राप्त प्रस्तावों के त्वरित निस्तारण के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों से समन्वय कर विधायकगण को वस्तुस्थिति से अवगत करायेंगे। मुख्यमंत्री धामी ने विधायकों से दलीय सीमा से ऊपर उठकर राज्य के विकास के लिए 10-10 विकास योजनाओं के प्रस्ताव आमंत्रित किये हैं। अब विधायकों को सचिवालय स्तर पर प्राप्त प्रस्तावों के सहयोग के लिए दो आईएएस अधिकारियों की तैनाती विकास कार्यों में सहयोग के लिए अभिनव प्रयास है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News