ऋषिकेश- मंत्री सुबोध उनियाल ने पेश की मानवता की मिसाल सड़क पर पड़े घायल व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋशिकेष- गुरूवार को बल्लीवाला फ्लाईओवर में एक दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को कैबिनेट मंत्री ने अपनी गाड़ी में बिठाया और उसे अस्पताल में भर्ती कराकर चिकित्सकों को उसके बेहतर ढंग से उपचार हेतु निर्देशित किया।
बीते गुरूवार को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल अपने काफिले के संग बल्लीवाला फ्लाई ओवर से गुजर रहे थे। इस दौरान सड़क किनारे लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ एक व्यक्ति उन्हें दिखाई दिया, जिसकी बाईक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति के आसपास काफी संख्या भीड़ एकत्र हो गई, मगर किसी ने भी उसे अस्पताल पहुंचाने की जहमत तक नहीं उठाई। इस दौरान बल्लीवाला फ्लाईओवर से गुजर रहे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति पर नजर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल अपने काफिले को रूकवाया एवं दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को अपने वाहन में बिठाकर देहरादून स्थित सिनर्जी अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां कैबिनेट मंत्री ने चिकित्सकों को दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति के षीघ्र उपचार हेतु निर्देषित किया। जिसके बाद शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। इस दौरान मंत्री ने यहां चिकित्सकों को दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की बेहतर ढंग देखरेख करने हेतु निर्देष दिए, जिस पर दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति के परिजनों ने मंत्री का आभार जताया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News