ऋषिकेश- दीपावली से पहले देश में कोरोना के दो नए संक्रमण वैरिएंट की दस्तक

त्रिवेणी न्यूज 24
नई दिल्ली _ देश में दीवाली यानी त्यौहार का मौसम है लेकिन इसी दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े बताते हैं कि कोरोना के नए मामले बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में देश में 1946 नए मामले सामने आए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र, केरल, मध्यप्रदेश, यूपी, झारखंड, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, मणिपुर और जम्मू कश्मीर आदि राज्यों में नए मामले बढ़े हैं।
इसी बीच गुजरात बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक देश में Omicron के सब वैरिएंट BF.7 और BA.5.1.7 ने दस्तक दे दी है। एम्स दिल्ली के पूर्व डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने तेजी से फैल रहे Omicron के इस सब वैरिएंट को लेकर चेतावनी जारी करते हुए कहा है। नए वैरिएंट की प्रकृति म्यूटेट होने वाली है। लिहाजा इस नए कोविड 19 के तेजी से फैलने वाले इस Omicron वैरिएंट को फैलने से रोकने के लिए बेहद सावधान रहने के दरकार है। पहले वैक्सीन नहीं थी लेकिन अब वैक्सीनेशन के कारण इस वायरस के खिलाफ इम्यूनिटी पैदा हो चुकी है, यह राहत की बात है। एम्स दिल्ली के पूर्व डायरेक्टर गुलेरिया के मुताबिक कोरोना का ये नया वैरिएंट उन लोगों खासकर बुजुर्गों के लिए खतरनाक हो सकता है। जिन लोगों को किसी बीमारी का खतरा है और अगर वे भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाते हैं। इससे बचने को मास्क लगाना चाहिए ताकि बुजुर्गों और किसी तरह की बीमारी के जोखिम वाले लोगों में इस वायरस का संक्रमण फैलने से रोका जा सके। मंगलवार को देश में Covid 19 के BQ.1 वैरिएंट का पहला केस महाराष्ट्र में मिला था। यह Omicron का सब वैरिएंट ही है और तीसरी लहर का संक्रमण इसी के जरिए देश में फैला था। महाराष्ट्र में ही XBB वैरिएंट का पहला केस सामने आया है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News