ऋषिकेश- प्रदेश में कोरोना के 14 नए संक्रमित मिले, 14 मरीज स्वास्थ्य हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 14 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 14 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या 176 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार 11827 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। अल्मोड़ा में दो, चंपावत में तीन, देहरादून में आठ और पौड़ी में एक संक्रमित मरीज मिला है। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 343787 हो गई है। इनमें से 330085 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7398 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.12 प्रतिशत दर्ज की गई है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News