ऋषिकेश- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुचे उत्तराखंड,राज्यपाल ओर मुख्यमंत्री ने किया जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय भ्रमण के दौरान जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने स्वागत किया। यहां से वह वायु सेना के चौपर के माध्यम से केदारनाथ को रवाना हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देवभूमि उत्तराखंड से गहरा लगाव रहा है। प्रधानमंत्री बनने से पहले भी वे लगभग 37 वर्ष पहले उत्तराखंड आए थे। इसी कड़ी में आज 21 अक्टूबर को एक बार फिर पीएम मोदी बाबा केदारनाथ के दर्शन करने आए। मोदी केदारनाथ धाम में हो रहे अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के कार्यों को भी देखेंगे। साथ ही पीएम इस बार दिवाली से पहले उत्तराखंड को नई सौगात देने वाले है जो की इस देव भूमि उत्तराखंड के विकास में लाभदायक होगा। इसीलिए पीएम गौरीकुंड को केदारनाथ और गोविंदघाट को हेमकुंड साहिब से जोड़ने वाली दो नई रोपवे परियोजनाओं की भी आधारशिला रखेंगे। जिससे इस रोपवे के बन जाने के बाद गौरीकुंड से केदारनाथ रोपवे यात्रा समय को 6-7 घंटे से घटकर केवल 30 मिनट का कर देगा।
वहीं गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब रोपवे के जरिए यात्रा के पूरे एक दिन के समय को घटाकर केवल 45 मिनट का कर देगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री हर मौसम में सीमा सड़क संपर्क बढ़ाने के लिए लगभग 1000 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। जिससे रोड कनेक्टिविटी अच्छी रहे और आम जनता को परेशानियों का सामना न करना पड़े। ये सभी परियोजनाएं इस क्षेत्र में संपर्क और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देंगी।
