ऋषिकेश- शेम लिटिल स्टार स्कूल ने किया आत्मरक्षा के गुरु का बेहतरीन प्रदर्शन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ देहरादून में फर्स्ट ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें देश विदेश से लगभग 350 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में शेम लिटिल स्टार स्कूल के 14 बच्चों ने प्रतिभाग कर आत्मरक्षा के गुरु का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसमें हनु शर्मा, अग्रिता रावत, वैदिक पोखरियाल, आरव जोशी, आदित्य शर्मा ने स्वर्ण पदक। समृद्धि बच्चूवान, प्रतिष्ठा भंडारी, लावण्या रांगढ़, श्रेयांश कुंवर, शौर्य बिजलवान, यशवर्धन गौतम, श्रद्धेय नैनवाल ने रजत पदक तथा आयुष्मान कंडारी ने कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की ओर से सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में विद्यालय के प्रबंधक राहुल पवार, खुशबू पवार, प्रीति कोटीयाल, कराटे कोच चंद्र मोहन तिवारी, निशी शर्मा, मनीषा रस्तोगी आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News