ऋषिकेश- भारत में घुसा Omicron BF.7, विशेषज्ञों को दिवाली तक नई लहर की चिंता

त्रिवेणी निज 24
ऋषिकेश- कोरोना वायरस महामारी का प्रभाव लगभग थम ही गया था कि अचानक कोरोना के नए मामलों की रफ्तार बढ़ने और नए वेरिंट्स मिलने से एक बार फिर दहशत का माहौल बनने लगा है। करीब ढाई साल से कोरोना की मार झेल रही पूरी दुनिया के सामने एक बार फिर संकट मंडराता रहा है।
बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस के ओमीक्रोम वेरिएंट के कुछ सब-वेरिएंट्स मिले हैं, जो कई देशों में नए मामले बढ़ने⁶ की वजह बन रहे हैं। चिंता की बात यह है कि इसमें से एक वेरिएंट भारत में भी घुस चुका है। ऐसा माना जा रहा कि यह वेरिएंट्स सर्दियों में एक बार फिर कोरोना का खतरा बढ़ा सकते हैं।
बेशक ओमीक्रोन हल्का है लेकिन इसमें और इसके सब-वेरिन्ट्स में तेजी से फैलने की क्षमता है। ओमीक्रोन के यह दो नए सब-वेरिएंट है (BA.5.1.7) और बीएफ.7 (BF.7) हैं। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इनमें तेजी से फैलने की पूरी क्षमता है और दिवाली तक इनकी वजह से एक नई लहर देखने को मिल सकती है। इन दोनों वेरिएंट्स को लेकर चिंता का माहौल क्यों बना हुआ है। ओमीक्रोन बीएफ. 7 ओमीक्रोन वेरिएंट का एक नया सब-वेरिएंट है। इसके बारे में पहली बार उत्तर पश्चिमी चीन के इनर मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र में पता चला था। इसे ओमाइक्रोन स्पॉन के रूप में भी जाना जाता है। यह नया वेरिएंट तेजी से फैल रहा है। बताया जा रहा है कि अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और बेल्जियम सहित कई अन्य देशों में इसके मामले मिले हैं।

%d bloggers like this:
Breaking News