ऋषिकेश-श्रीकेदारनाथ यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर के क्रैश होने से पायलट सहित सात की मौत

त्रिवेणी न्यूज 24
रुद्रप्रयाग _ श्रीकेदारनाथ यात्रा मार्ग पर लिंचोली व गरुड़चट्टी के बीच एक हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की सूचना SDRF को प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीमें केदारनाथ व लिंचोली से तत्काल घटनास्थल पर पहुँची।
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। उक्त हेलीकाप्टर आर्यन कंपनी का था जिसमें 07 लोग सवार थे। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने पर हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें पायलट सहित सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हेली में सवार व्यक्तियों का विवरण _ पूर्वा रामानुज, कृति ब्राड, उर्वी, सुजाता, प्रेम कुमार, काला, पायलट अनिल सिंह शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News