ऋषिकेश- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीन दिन में अपराधिक घटनाओं का खुलासा न होने पर संबंधित थाना प्रभारी एवं क्षेत्राधिकारी को हटाने की दी चेतावनी

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- प्रदेश में लगातार अपराध के मामलों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है अभी हाल ही में काशीपुर में गोलीकांड, लक्सर में पुलिस पर फायरिंग के मामले सामने आए हैं। इसके अलावा डोईवाला में दिनदहाड़े व्यापारी के घर डकैती और ना जाने उत्तराखंड में कितने ही लूटपाट बलात्कार और अपराधों के संगीन मामले सामने आ रहे हैं। जिनको लेकर अब मुख्यमंत्री ने त्योंरियाँ चढ़ा ली हैं। एक तरफ विपक्ष की पार्टियां हमलावर है तो दूसरी तरफ भाजपा सफाई पेश करने में लगी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त निर्देश दिये हैं कि पिछले दिनों हुई कतिपय घटनाओं का खुलासा जल्द से जल्द किया जाए। अपराधों पर नियंत्रण के लिए राज्य सरकार सख्त है। इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार द्वारा उधमसिंहनगर के काशीपुर में खनन कारोबारी की हत्या, डोईवाला में हुई डकैती एवं जनपद हरिद्वार में पुलिसकर्मियों पर हुई फायरिंग के खुलासे हेतु 03 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। उन्होंने कहा है कि 03 दिन में उक्त घटनाओं का खुलासा न होने पर संबंधित थाना प्रभारी एवं क्षेत्राधिकारी को हटाया जाएगा । इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि संबंधित जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को भी उपरोक्त घटनाओं के जल्द खुलासे न होने पर अपराध नियंत्रण में नाकाम माना जाएगा।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News