ऋषिकेश- मंगला माता के जन्मोत्सव पर उत्तराखंड परिवहन महासंघ ने वितरित की 150 ‌आशाओं को छाते और बीपी जांच की मशीन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- हंस फाउंडेशन एवं हंस कल्चरल सेंटर की संस्थापक मंगला माता के जन्म उत्सव के चलते उत्तराखंड परिवहन महासंघ और समाजसेवी संस्थाओं द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र में कार्यरत 150 से अधिक ‌आशा कार्यकर्ताओं को छाते और ब्लड प्रेशर, शुगर चेक करने के लिए मशीनें वितरित की।
रविवार को संयुक्त रोटेशन बस स्टैंड पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड परिवहन महासंघ द्वारा हंस फाउंडेशन की संस्थापक मंगला माता के जन्म दिवस के अवसर पर उत्तराखंड परिवहन महासंघ के अध्यक्ष एवं पूर्व रोटेशन अध्यक्ष सुधीर राय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आशा कार्यकर्ताओं को सामान वितरित किया गया। इस अवसर पर गढ़वाल मंडल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश बहुगुणा और सुधीर राय ने कहा कि समाज सेवा के अंतर्गत हंस फाउंडेशन द्वारा पूरे उत्तराखंड में समय-समय पर अनुकरणीय कार्य किए जा रहे हैं। जिसके चलते आज हंस फाउंडेशन की सेवा से प्रभावित होकर गरीबों को भी उनका लाभ मिल रहा है। राय ने कहा की सेवा भी सम्मान भी हंस फाउंडेशन का उद्देश्य है। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु जो आशा कार्यकर्ताएं आज पुरे प्रदेश की रीढ़ बन चुकी है उनकी सेवा को सम्मान देने का आज वक्त है और माता के जन्मोत्सव पर आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान और भी महत्व पूर्ण हो जाता है। कार्यक्रम में माता मंगला का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया और परिवहन व्यवसाईयो व आशा कार्यकर्ताओ द्वारा माता की लंबी उम्र की कामना की। इस अवसर पर पार्षद दल के नेता मनीष शर्मा, राजेश नौटियाल, यातायात सहकारी संघ के अध्यक्ष मनोज ध्यानी, उपाध्यक्ष नवीन रमोला, टीजीएमओ के संचालक बलबीर सिंह, मदन कोठारी, बृज भानु प्रकाश गिरी, भारत शर्मा, राजेंद्र गैरोला, ऋषि पोसवाल, रेनू नेगी, सरोजनी थपलियाल, ममता रमोला, बृजेश उनियाल, प्रीतम चौहान आदि उपस्थित थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News