ऋषिकेश- उत्तराखंड भाजपा ने जारी की प्रदेश प्रवक्ता व सह मीडिया प्रभारियों की सूची

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ता व मीडिया टीम घोषित कर दी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए कहा की प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर 12 प्रदेश प्रवक्ता और 5 सह मीडिया प्रभारी बनाये गए है। प्रदेश प्रवक्ताओं की टीम में सुरेश जोशी, कर्नल अजय कोठियाल, विधायक खजान दास, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, हेमंत द्विवेदी, विनोद सुयाल, विपिन कैन्थोला, प्रकाश रावत, नवीन ठाकुर, मधु भट्ट, हनी पाठक और सुनीता विधार्थी शामिल हैं।
जबकि सह मीडिया प्रभारियों में माणिक निधि शर्मा, चंदन सिंह बिष्ट, संजीव वर्मा, कमलेश उनियाल और राजेंद्र नेगी को जगह दी गई है। विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे बनाए गए कर्नल अजय कोठियाल ने चुनावी दंगल में पार्टी और खुद की भारी पराजय होने के बाद AAP और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल से पिंड छुड़ाकर सत्ता में दोबारा लौटी बीजेपी का दामन थाम लिया था।

हालांकि ठीक चुनाव के बाद बीजेपी में शामिल हो गए कर्नल कोठियाल को आज से पहले तक कोई काम नहीं दिया गया था। इसी वजह से अक्सर कई मंचों पर कर्नल के गायब होने की चर्चा चलती रहती थी। लेकिन अब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी में आकर खाली बैठे कर्नल कोठियाल को काम दे दिया है। भट्ट ने कर्नल को पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता बना दिया है ताकि वे मीडिया और दूसरे मंचों पर सत्ताधारी दल और सरकार को डिफेंड करे और उपलब्धियों का बखान करें। जबकि TSR सरकार से बाद तक अक्सर चुनौतीपूर्ण अवसरों पर पार्टी और सरकार का बचाव करते दिखे विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान को मीडिया मोर्चेबंदी से मुक्त रखा है। सुरेश जोशी और वीरेंद्र सिंह बिष्ट से लेकर विनोद सुयाल, नवीन ठाकुर और विपिन कैंथोला को पार्टी का पक्ष रखने का जिम्मा दिया गया है। मधु भट्ट, हनी पाठक और सुनीता विद्यार्थी को भी टीम में लिया गया है। जबकि विधायक खजनदास को भी प्रवक्ता बनाया गया है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News