ऋषिकेश- मधुबन आश्रम के प्रधान सेवक ने आश्रम में अवैध रूप से घुसने और शांति भंग करने को लेकर पुलिस को दी तहरीर

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- मधुबन आश्रम के प्रधान सेवक परमानंद दास ने आश्रम में अवैध रूप से जबरन घुसने व शांति भंग करने को लेकर हरे कृष्ण दास उर्फ हेमंत ठाकुर, एसपी माहेश्वरी, दीन गोपाल दास उर्फ दीपक अरोड़ा, गौरंग दास, मोहन बंसी दास, हृषिकेश मफतलाल, डॉ. रवि खतवार, राधा कुंड दास सहित अन्य 20 से 25 लोगों के विरुद्ध मुनीकीरेती थाने में तहरीर दी है। उन्होंने थाना प्रभारी से उपरोक्त व्यक्ति व उनके साथ आए 20 से 25 व्यक्तियों पर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
जिससे भविष्य मैं उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा ऐसी कोई हरकत ना कर सके।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News