ऋषिकेश- उत्तराखंड भाजपा के बड़े नेताओं में शुमार केदार सिंह फोनिया का निधन

त्रिवेणी निज 24
ऋषिकेश- उत्तराखंड में बीजेपी के बड़े नेताओं में शुमार रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री रकेदार सिंह फोनिया का निधन हो गया है। केदार सिंह फोनिया उत्तराखंड बीजेपी के बड़े नेता थे और केदारघाटी में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती थी। वो बद्रीनाथ सीट से विधायक बनते रहें हैं।अविभाजित यूपी में वो कल्याण सिंह की सरकार में पर्यटन मंत्री रहे। केदार सिंह फोनिया के समय में ही राम मंदिर के लिए बड़ी भूमि पर अधिग्रहण किया गया था। इस फाइल पर केदार सिंह फोनिया के ही दस्तखत थे।
वहीं राज्य निर्माण के बाद भी केदार सिंह फोनिया 2007 में बीजेपी के टिकट से जीत कर आए। हालांकि 2012 में उन्हे टिकट नहीं दिया गया तो वो नाराज हो गए थे और पार्टी छोड़ दी थी। केदार सिंह फोनिया ने उत्तराखंड रक्षा मोर्चा से चुनाव लड़ा लेकिन चुनाव हार गए।
इसके बाद वो आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ गए थे। इसके बाद वो अप्रैल 2019 में फिर से बीजेपी में शामिल हुए।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News