ऋषिकेश- उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किया बदरी-केदार के दर्शन, दिया 5 करोड़ रुपए का दान

त्रिवेणी न्यूज 24
रुद्रप्रयाग- उद्योगपति मुकेश अंबानी बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शनों को पहुंच कर बदरी-केदार में पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति को 5 करोड़ रुपये दान किए।
गुरूवार सुबह सात बजे उद्योगपति मुकेश अंबानी विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे इस दौरान उनके सहयोगी भी साथ थे। सुबह आठ बजे मुकेश अंबानी बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने यहां भगवान बदरीनाथ के दर्शनों के साथ ही गीता पाठ में भी प्रतिभाग किया। जिसके बाद वह बदरीनाथ स्थित अपने कोकिला निवास गए।
बदरीनाथ धाम में पूजा अर्चना के बाद मुकेश अंबानी ने मंदिर समिति को पांच करोड़ रुपये दान दिए। इसके बाद वह केदारनाथ धाम के दर्शनों के लिए रवाना हुए। बता दें कि मुकेश अंबानी हर वर्ष बदरी-केदार के दर्शनों को आते रहे हैं। कई बार उनका परिवार भी दर्शनों को साथ में पहुंचा। इसबार वे अपने सहयोगियों के साथ दर्शनों के लिए आए।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News