ऋषिकेश- ट्रैक्टर ट्राली चोरी के आरोप में सहारनपुर बार्डर से 2 अभियुक्त गिरफ्तार
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- संदीप नेगी द्वारा थाना रायवाला में तहरीर दी गयी कि मेरा नया ट्रैक्टर न0 – यू0के0-14-सीए-3687 स्वराज 735 नीला रंग, दो टायरों वाली ट्राली मेरी दुकान शिवांगी ट्रेडर्स छिद्दरवाला चौराहा से चोरी हो गया है। उक्त सूचना पर थाना रायवाला में अज्ञात के खिलाफ मुकद्दमा पंजीकृत किया गया। चोरी की घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रायवाला के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।
गठित टीमों द्वारा अभियुक्त गणो की तलाश हेतु सहारनपुर, भगवानपुर, मंडावर बार्डर आदि क्षेत्रों के लिए रवाना हुये। पुलिस टीम की कडी मशक्कत व अथक प्रयासो के फलस्वरूप पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि रायवाला क्षेत्र में ट्रेक्टर ट्राली चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त पुलिस से बचने के लिये अंधेरे का फायदा उठाकर दरियापुर गांव की ओर से भागने का प्रयास कर रहे हैं। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर एक संदिग्ध ट्रैक्टर ट्राली को रुकवाया गया ट्रैक्टर ट्राली मे दो लोग सवार थे चालक की सीट पर बैठे व्यकित ने अपना नाम शाकिर उर्फ गूगा पुत्र रियासत नि0 ग्राम अकबर पुर कालसो थाना भगवानपुर हरिद्वार बताया व दूसरे व्यकित ने अपना नाम आकिल पुत्र आलिम नि0 ग्राम अकबर पुर कालसो थाना भगवानपुर हरिद्वार उम्र- 38 वर्ष बताया। पुलिस टीम द्वारा ’ट्रैक्टर ट्राली का निरीक्षण किया गया तो पाया कि उक्त ट्रेक्टर ट्राली थाना रायवाला पर पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित चोरी हुई ट्रैक्टर ट्राली है जिसकी तलाश की जा रही थी। दोनों व्यक्तियों से सख्ती से पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा उक्त ट्रैक्टर ट्राली को चोरी किया जाना स्वीकार किया गया। अभियुक्तों के पास से चोरी की घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गयी ट्रैक्टर ट्राली बरामदगी के आधार पर मुकदमा में बढोत्तरी की गयी है। पुलिस टीम में भुवन चंद्र पुजारी थानाध्यक्ष रायवाला, उ0नि0 नीरज कुमार, उ0नि0 ज्योति प्रसाद उनियाल, कानि0 अनित कुमार, कानि0 दिनेश महर, कानि0 शीशपाल शामिल थे।
