ऋषिकेश- कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भू कटाव को रोकने के लिए प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी को लिखा पत्र

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखकर देहरादून रोड जंगलात बैरियर के समीप सड़क के भू कटाव की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए इस पर तुरंत कार्यवाही के लिए कहा है। डॉ. अग्रवाल ने पत्र में यह स्पष्ट तौर पर बताया है कि ऋषिकेश के अतिरिक्त पर्वतीय क्षेत्रों की ओर आने व जाने वाले तथा ऋषिकेश से एयरपोर्ट की ओर आवागमन का यही एकमात्र रास्ता है। साथ ही यहीं से राजधानी की ओर जाने के लिए भी इस मार्ग का उपयोग किया जाता है। वर्षा के लगातार होने से भू कटाव से जहां आने वाले समय में मार्ग अवरुद्ध हो सकता है, वहीं बड़ी दुर्घटना की भी आशंका है। डॉ. अग्रवाल ने प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी को प्राथमिकता से लेते हुए तुरंत मार्ग निस्तारण के लिए कहा है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News